कृषि ज्ञान | एक वरदान
कृषि ज्ञान से जुड़ा एक आवश्यक लेख
![कृषि ज्ञान | एक वरदान Farming and Harvesting Need of India](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh36G8qQPJV0rhuRj9BuncuT1_1wnadBmn1X8iCILQ53Hlr7nEtgUdcNQI_EwUzNZxPHk2s14KtYUEXrIou-NvWSRf9qaiIVCSuv_hVlNUBLbp1fqR52MtPqM2XPImpyVVYCjbK0Fq3rzPy/s1600/Krishi-Gyan-Ek-Vardaan-1.jpg)
कृषि
ज्ञान एक वरदान| जी हाँ आज हमें लगभग सभी चीज़ों का ज्ञान है, लेकिन हमारा कृषि
ज्ञान कम होता जा रहा है| जैसे आज के युग में हमें दूसरी चीज़ों के ज्ञान की ज़रूरत
है, ठीक वैसे ही हमें कृषि ज्ञान की भी आवश्यकता है, खासकर जो एक किसान परिवार से
सम्बंध रखते हैं| कृषि ज्ञान हमारे लिए ज़रूरी इसलिए भी है क्योंकि यह हमारी सबसे
पहली ज़रूरत को पूरा करता है, जो है खाना, भोजन| भोजन की उत्पत्ति के लिए कृषि ज्ञान
एक वरदान ही तो है|
हर
इंसान की ज़रूरत है रोटी, कपड़ा और मकान| कपड़े और मकान के बगैर तो इंसान फिर भी जी
सकता लेकिन रोटी के बिना नहीं जी सकता| रोटी यानि भोजन| भोजन हमें मिलता है अनाज
से और अनाज पैदा होता है खेती यानि कृषि द्वारा| जी हाँ आज का हमारा विषय है कृषि
और कृषि का ज्ञान| कृषि हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जिसके
लिए कृषि विभाग तरह-तरह के अभियान भी चला रहा है|
आधुनिक कृषि भी उनमें से एक है, ताकि
कृषि के लाभ ज़्यादा से ज़्यादा समाज में लोगों को प्राप्त हो सके| आज हमारे जीवन में कृषि विकास के
उपाय ज़रूरी हो गए हैं| अगर हम जल्द ही कृषि को लेकर
जागरूक नहीं हुए तो शायद इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है|
शहरों
की चकाचौंध भरी दुनिया सबको अपनी तरफ खींच रही है| यहां तक कि हमारे किसान भाई भी
खेती करना छोड़कर शहर की ओर खिंचे चले आ रहे हैं| आज के इस मॉडर्न युग में टेक्नोलॉजी
ने सब कुछ आसान कर दिया है| जो हमें आगे तो ले जा रही है, पर साथ ही साथ हमें आलसी भी बना रहा
है| कटाक्ष: अब तो बस एक ऐप आना ही बाकी रह गया
है, जिस में होगा “भाइयों और बहनों आपको कुछ नहीं
करना बस आराम से पैदा हो जाइये, आपको आपके मरने तक हम संभाल लेंगे, बस पैदा होते
ही XYZ ऐप डाउनलोड कर लें”|
कृषि का अर्थ और कृषि के लाभ
कृषि
का अर्थ है खेती, खेती का मतलब उत्पादन, खाद्य सामग्री अथवा ज़रूरत की चीजों का|
खेती में खाद्य सामग्री ही नहीं इसके अलावा पहनने ओढ़ने की चीज़ें जैसे कपास, रूई,
रेशम आदि भी शामिल हैं| खेती से हमें गाय-भैंसों का चारा मिलता
है, जिससे दूध के उत्पादन
में बढ़ोतरी होती है| कृषि से जलाने के लिए लकड़ी अथवा बहुत सारी और चीज़ें भी मिल जाती
हैं|शहरों में रहने वाले हम आधे से ज़्यादा लोग यह तक नहीं जानते कि आलू
मिट्टी में पैदा होता है या पेड़ों पर निकलता है|
टमाटर खेतों में होता है या पेड़ों पर| शहरों के लोगों को पता है तो बस
इतना कि सब्ज़ी दुकान पर मिलती है, और सब्ज़ी दुकानदार देता है| ज़्यादातर नई जनरेशन इस बारे में नहीं
जानती| आज यह सब कुछ हमें अपने बच्चों को
बताना ज़रूरी हो गया है| आज हम अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना चाहते हैं, या फिर कोई बड़ा वकील बनाना चाहते
हैं, लेकिन अपने बच्चों को किसान कोई नहीं बनाना
चाहता|
कृषि विभाग
आज
कृषि विभाग, कृषि को उच्चतम शिखर पर ले जाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है, और
साथ ही साथ लोगों को भी जागरूक कर रहा है| लोगों
को कृषि करने के अचूक तरीके, जैसे
कीटनाशकों को अपनाने के तरीके, फसलों
को सही तरीके से कैसे उगाए, बीज किस तरह से बोयें और कब बोयें? कौन सी फसल किस मौसम में करें, मिट्टी की उर्वरक्ता कैसे मापे? या मिट्टी में खाद का मिश्रण किस
प्रकार करें? कौन सी मिट्टी में कौन सी फसल होगी,
इसकी जांच कैसे करें आदि चीज़ें शामिल हैं| फसलों
में पानी किस प्रकार लगाएं वगैरह-वगैरह| कृषि
विभाग बहुत कुछ कर रहा है हमारे लिए हम सबके लिए|
कृषि विभाग की वेबसाइट्स की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
कृषि विकास के उपाय
आज
के समय की जो सबसे बड़ी माँग है वो है कम समय में ज़्यादा उत्पादन, और इस समस्या का समाधान निकालने के लिए और
कृषि को और भी बेहतर बनाने के लिए बड़े-बड़े एक्सपर्ट जुटे हुए हैं, और तरह-तरह के
नए उपाय भी खोजे जा रहे हैं| कृषि
को और बेहतर करने के लिए यह समझना ज़रूरी है कि
- कौन सी खेती किस प्रकार करनी है?,
- किस समय करनी है?,
- किस
फसल में कीटनाशक किस समय, या कितने समय के बाद, और कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना
है|
इन सभी उपायों की खोज लगातार की जा रही और इनकी
जानकारी लोगो तक कृषि विभाग अपने अनेकों माध्यमों से पहुंचा रहा है| यह तो हुई आम
जानकारी| लेकीन वैज्ञानिक कृषि करने के आधुनिक तरीके भी ढूँढ रहे हैं | जैसे
- इनडोर फार्मिंग (जिसमें किसी घरनुमा, छत डली हुई बड़ी सी जगह पर खेती की जाती है),
- वर्टिकल फार्मिंग (जिसमें मिट्टी नहीं होती और पानी का इस्तेमाल 95% कम होता है, इसे भी बड़े बड़े मकानों में या बिल्डिंगों में किया जाता है),
![कृषि ज्ञान | एक वरदान Vertical Farming](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiaTrZwpDi9ChTGqAh4Ce2xAxXqgv3C4xgA3rK8nGS-x_kc8hwZ8od3aitK4mJhZf7EittucW1dgwsbgVq62yotp4ANQfiaeS2RD0IxVkAiAPDtr2XALrGzjQ8YhfVuip55p4AAEGsmUVzc/s1600/Krishi-Gyan-Ek-Vardaan-5.jpg)
- प्रो ट्रे टेक्नीक और प्लग ट्रे टेक्नीक (जिसमें छोटे खानों वाले ट्रे में पौधे उगाए जाते हैं, खुले में या बड़े बड़े मकानों या बिल्डिंगों में) आदि|
आधुनिक कृषि
आज
जहां जनसंख्या दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की पर है, वहीं
हर प्रकार की समस्या भी उसी तेज़ी से अपने पैर फैला रही है, जैसे
रहने के लिए मकान, खाने के लिए खाना, पीने के लिए पानी, शुद्ध हवा और न जाने क्या-क्या कम
होता जा रहा है| मगर सबसे बड़ी समस्या है ज़मीन| आबादी
तेज़ी से बढ़ रही है और उनके लिए ज़मीन घट रही है| अनाज की पैदावार हो रही है कम और
अनाज की ज़रूरत है ज़्यादा| मतलब कम समय और कम जगह में ज़्यादा उत्पादन करने की ज़रूरत
है| तो अब करे क्या? कृषि के लिए ज़मीन बचेगी ही नहीं| इस परेशानी से बचने के लिए हमें
आधुनिक खेती का सहारा लेना पड़ेगा जिसका अब धीरे-धीरे प्रयोग होने लगा है| जैसे अभी समय पहले अंतरिक्ष यान
में खाना उगाया गया जो देखने में गोभी के पत्ते जैसा था| यह अंतरिक्ष में उगाई गई पहली फसल
थी जिसे आधुनिक कृषि का एक उदाहरण माना जा सकता है|
फुटेज
courtesy
नासा
आधुनिक
कृषि आने वाले समय में हमारे बहुत काम आने वाली है|
मगर उससे पहले हमें अपने बच्चों को आने वाली परेशानियों के अनुसार
तैयार करना होगा| उनके अंदर कृषि का ज्ञान भरना
पड़ेगा क्योंकि आने वाले समय में वही लोग कामयाब होंगे जो लोग कृषि से जुड़े हुए
होंगे या फिर कृषि के तरीके जानते होंगे| उस समय उनकी बहुत डिमांड होगी और उन्हें लोग मूंह
माँगा पैसा भी देंगे, क्योंकि उनके पास खाना होगा या फिर खाना पैदा
करने का तरीका होगा| आखिर में बस
इतना ही कि कृषि का ज्ञान लीजिए, कृषि को समझिए, कृषि को जानिए, कृषि को बढाइए,
कृषि के ज्ञान को बढाइए, क्योंकि कृषि ज्ञान एक वरदान है|
लेखक: अवतर सिंह गोल्डी, शेख मुस्ताक साहिब
Mast लिखा he
ReplyDeleteधन्यवाद
DeleteGood
ReplyDeleteआज शहरी लोगो को इसकी जानकारी होना भी जरूरी है
तभी तो, यह आर्टिकल इसी वजह से है. लोगों को जागरूक करने के लिए| धन्यवाद
Delete