Tuesday, July 9, 2019

रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा

रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा 

विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा का 'रिकॉर्डतोड़' प्रदर्शन

World Cup 2019, Rohit Sharma, विश्व कप 2019, रोहित शर्मा
5 शतकधारी, रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा
Source: Getty Images






विश्व कप 2019, कमाल का विश्व कप है यह| खास कर भारतीय खेल के नज़रिए से तो लाजवाब| लाजवाब इसलिए क्योंकि विश्व कप 2019 की भारतीय टीम में है एक ऐसा सितारा जो आज आसमान की बुलंदियों पर चमक रहा है, और वो हैं हमारा अपना रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा| ROW में HIT करने की उनकी आदत की वजह से ही शायद उनका नाम रोहित है, शर्मा होने के बावजूद, ROW में HIT करने से वो शरमाते बिलकुल भी नहीं हैं| आइये जानते हैं हमारे हिटमैन रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा के बारे में|

World Cup 2019, Rohit Sharma, वर्ल्ड कप 2019, रोहित शर्मा
रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा
Source: Getty Images






रोहित शर्मा भारतीय बल्लेबाज़ी के लिए कितने महत्वपूर्ण है, ये उन्होंने विश्व कप 2019 में रनों का अम्बार लगाकर दिखाया है | वो पिछले 6 सालों से एक दिवसीय क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है | इस विश्व कप में वो भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ है और इसका कारण है उनका रिकॉर्डतोड़ फॉर्म। हालाँकि रोहित इससे पहले भी भारत को अपने बल्ले से योगदान देते रहे है, पर ध्यान देने वाली बात ये है की उन्होंने विराट कोहली के कोई शतक न बनाने के बावजूद भी भारत को इसकी कमी महसूस नहीं होने दी | रोहित के फैंस उनके अद्वितीय प्रतिभा को देखते हुए उनसे ऐसे बल्लेबाज़ी की बहुत समय से प्रतीक्षा कर रहे थे | उन्होंने इस तरह के प्रदर्शन के लिए चुना भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच को | आइये रोहित के विश्व कप 2019 के प्रदर्शन और 5वें शतक से साथ बनाये गए रिकार्ड पर नज़र डालते है :

world cup 2019, rohit sharma, विश्व कप 2019, रोहित शर्मा
रोहित शर्मा रिकार्ड्स नं०. 1 से नं०. 6 तक








विश्व कप 2019 में में रोहित शर्मा के रिकार्ड्स


1 (पहले बल्लेबाज़) -रोहित शर्मा विश्व के पहले बल्लेबाज़ है जिन्होंने एक विश्व कप में 5 शतक लगाए है, ये एक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा शतक का विश्व रिकॉर्ड है | इससे पहले ये रिकॉर्ड (4 शतक) संगकारा के नाम था, जो उन्होंने 2015 विश्व कप में बनाया था |

1 (पहले स्थान की बराबरी) - रोहित शर्मा ने एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा 4 मैन ऑफ़ द मैच जीतकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया | सचिन 3 मैन ऑफ़ द मैच (2003) जीतकर दूसरे नंबर पर है |

2 (रैंक नंबर 2) - रोहित एक दिवसीय रैंकिंग में अभी भी नंबर 2 पर बने हुए है और विराट कोहली से मात्र 6 पॉइंट्स की दूरी पर है जो की टूर्नामेंट की शुरुआत में 51 पॉइंट्स की थी |

3 (शतक) - रोहित ने विश्व कप में 3 शतक रनों का पीछा करते हुए लगाए | ये एक टूर्नामेंट में पीछा करते हुए शतक का विश्व रिकॉर्ड है | वो इंग्लैंड में भी लगातर 3 एक दिवसीय शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने | कुल मिलकर रोहित के इंग्लैंड में 7 शतक है, जो किसी भी विदेशी बल्लेबाज़ से 3 ज़्यादा है | उनसे आगे इंग्लैंड के ही जो रुट और मार्कस ट्रेस्कोथिक है, जिन्होंने 8 शतक लगाए हैं |

4 (शतक) - रोहित ने आई सी सी टूर्नामेंटो में रनों का पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा 4 शतक लगाए है | उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमी फाइनल में भी पीछा करते हुए शतक लगाया था |

6 (विश्व कप शतक) - रोहित ने सचिन के कुल मिलाकर 6 विश्व कप के शतक की भी बराबरी कर ली | रोहित 6 शतक बनाने वाले पहले ओपनर है | सचिन ने 1999 में एक शतक (140*) चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए बनाया था |

world cup 2019, rohit sharma, विश्व कप 2019, रोहित शर्मा
रोहित शर्मा रिकॉर्ड नं०. 7 से नं ०. 12 तक













7 (शतक)- रोहित आई सी सी टूर्नामेंटो में सचिन और गांगुली के साथ 7 शतक लगाकर बराबरी पर है |

8 (चौके) - रोहित केवल 8 चौकों से सचिन के एक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा चौके (75) लगाने के रिकॉर्ड से पीछे हैं |

11 (वें बल्लेबाज़) - रोहित विश्व के 11वें बल्लेबाज़ बने जिन्होंने 3 लगातार शतक बनाये है | भारत के तरफ से यह रिकॉर्ड सिर्फ कोहली के नाम पर था | विश्व कप में ये रिकॉर्ड बनाने वाले संगकारा के बाद रोहित सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ है | केवल संगकारा के पास 4 लगातार शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड है | संगकारा ने ये रिकॉर्ड विश्व कप 2015 में  बनाया था | 

23 (रन) - अगर रोहित विश्व कप में 23 रन और बनाते है तो विश्व कप में कुल मिलाकर 1000 रन बनाने वाले 21वें बल्लेबाज़ बन जाएंगे | वार्नर भी इस रिकॉर्ड से मात्र 17 रन दूर हैं | भारत की तरफ से ये रिकॉर्ड सचिन, गांगुली और कोहली के नाम पर है |

40 (रन) - रोहित एक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्रा 40 रन दूर है | एक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रनों (686) का रिकॉर्ड ग्रेग चैपल के नाम है, जो उन्होंने 1981 के वर्ल्ड सीरीज कप में बनाया था |

64 (साल) - रोहित ने 64 साल पुराने क्लाइड वॉलकॉट के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की | वॉलकॉट ने 1955 की टेस्ट श्रृंखला में 5 शतक लगाए थे |

World Cup 2019, Rohit Sharma, विश्व कप 2019, रोहित शर्मा
रोहित शर्मा रिकॉर्ड नं०. 13 से नं०. 17 तक

92.42 (औसत) - इस श्रृंखला में रोहित का औसत 92.42 का है, उनसे बेहतर औसत 96.20 केवल केन विलियमसन का है|

500 (रन) - रोहित एक विश्व कप में 500 रन बनाने वाले दसवें बल्लेबाज़ भी बने | सचिन ने ये कारनामा दो विश्व कप 1996 (523 रन) और 2003 (673 रन) में किया है | वो सचिन के अलावा ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय है |

600 (रन) - रोहित एक विश्व में 600 रन बनाने वाले केवल चौथे बल्लेबाज़ बने, इससे पहले सचिन 673 रन (2003), हेडेन 659 रन (2007) और शाकिब अल हसन 606 रन (2019) ने ये रिकॉर्ड बनाया है | वार्नर भी 600 रन बनाकर ऐसा करने वाले 5वें बल्लेबाज़ बने |

647 (रन) - रोहित ने विश्व कप के नॉकआउट स्टेज से पहले सबसे ज़्यादा रन बनाने का शाकिब अल हसन (606 रन) और सचिन (586 रन) का रिकॉर्ड भी तोड़ा |

1203 (रन) - रोहित इस साल सबसे ज़्यादा रन (1203) बनाने वाले बल्लेबाज़ है | उन्होंने इस साल भारत की तरफ से सबसे पहले 1000 रन भी पूरे किये है |

Friday, July 5, 2019

भारत VS इंग्लैंड मैच में भारत क्यों हारा इंग्लैंड से?

भारत VS इंग्लैंड मैच में भारत क्यों हारा इंग्लैंड से? 

भारत VS इंग्लैंड मैच में भारत क्यों हारा इंग्लैंड से?


India Vs England

हार और जीत खेल का अभिन्न अंग है और कोई खिलाड़ी या टीम इससे अछूता नहीं है| भारत VS इंग्लैंड मैच में, भारत भी इंग्लैंड से हारा, इसमें कोई समस्या नहीं है| भारत ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और एक-आध हार होना स्वाभाविक है| बल्कि, भारत पिछले तीन विश्व कप में सिर्फ एक-एक मैच ही हारा है, उस सन्दर्भ में देखें तो भारत को जो मैच हारना था वो हार चूका है| तो फिर भारत के हारने से समस्या है क्या? क्यों उसके प्रसंशक और आलोचक दोनों को भारत की हार को लेकर परेशानी हैअगर आप ये लेख पढ़ रहे हैं तो, आप या तो भारत के समर्थक है या आलोचक, या फिर दोनों ही|


Sachin fan
भारतीय समर्थक




Source: Getty Images

आगे बढने से पहले मैं ये बता दूँ, कि मैं क्रिकेट खेल का समर्थक हूँ, न कि किसी ख़ास टीम का| इसलिए इंग्लैंड और भारत दोनो ही मेरे लिए दो बेहतरीन क्रिकेट टीमें है|



भारत VS इंग्लैंड - इंग्लिश पारी


India VS England, Jonny Bairstow
बैर्स्टो और रॉय की शतकीय साझेदारी

Source: Getty Images

इंग्लैंड ने शुरुआत में भारत की गेंदबाज़ी अटैक को सावधानी से खेला और बैर्स्टो ने कई बार बचने के बावजूद भी अपना विकेट फेंका नहीं| पिच 400 रन की नहीं थी, पर फिर भी इंग्लैंड ने पिच की शुरूआती गति का फायदा उठाते हुए रन गति को बढ़ा दिया (जो की इंग्लैंड पिछले कुछ वर्षो से करता आया है)| स्पिनर्स जो भारत के लिए इंग्लैंड के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार थे, इंग्लैंड ने उसी पर आक्रमण किया | पंड्या की शार्ट पिच गेंद इंग्लिश ओपनर्स के लिए कोई नई बात नहीं थी, और स्पिनर्स इस धीमी गति की पिच पर फ्लाइट से उन्हें मात दे नहीं पा रहे थे| दोनों बल्लेबाज़ों ने छक्के और चौको की बौछार करते हुए सिर्फ 22.1 ओवर में 160 रनो की ओपनिंग पार्टनरशिप की जो इंग्लैंड को मैच में भारत से कहीं आगे ले गयी|

जडेजा ने बेहतरीन कैच कर रॉय को आउट किया, पर रुट और बैर्स्टो शुरुआती रन गति का फायदा उठाकर पारी को सँभालते हुए आगे बढे| आखिरकार 57 गेंदों की पार्टनरशिप के बाद, बैर्स्टो ने शामी की गेंद को मिसटाइम कर एक बेहतरीन शतकीय पारी समाप्त कीशामी ने पिछले मैच में स्टार्क की रणनीति अपनाते हुए, अपने अगले ही ओवर में मॉर्गन को शार्ट पिच गेंद पर आउट किया| दो जल्द विकेट के साथ 202/3 के स्कोर पर भारत मैच में वापसी की कगार में था| पर रुट और स्टोक्स ने 70 रन की भागीदारी कर मैच में अपनी बढ़त को बनाये रखा|

India VS England, Japreet Bumrah
बुमराह की शानदार गेंदबाजी
Source: Getty Images

जो रुट ने अपना विकेट रन गति को बढ़ाने की कोशिश में गंवाया| वो अपना अर्धशतक आराम से पूरा करते पर इस स्थिति में बटलर का महत्त्व वो जानते थे| बटलर और खासकर स्टोक्स ने शामी की गेंदों पर धुआंधार रन बटोरेशामी थोड़े महंगे साबित हुए पर अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट और लिए| स्टोक्स ने अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए लगातार तीसरा और वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर चौथा अर्धशतक बनाया| उनकी आखिर तक खेली गयी 79 रनो की आतिशी पारी ही इस मैच में हार और जीत का अंतर तय करने वाली थी| बुमराह ने आखरी 5 ओवर में सिर्फ एक बाउंड्री देते हुए "डेथ" गेंदबाज़ी का एक और बेहतरीन नमूना पेश किया| स्टोक्स भी उनकी गेंद पर बॉउंड्री लगाने में असमर्थ थे| ये बुमराह की ही गेंदबाज़ी थी, जिसके कारण भारत इंग्लैंड को 350 से कम स्कोर पर रोक पाया|



भारत VS इंग्लैंड - भारतीय पारी


India Vs Engand, K L Rahul
के. एल. राहुल शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटते हुए


Source: Getty Images

राहुल पूरे टूर्नामेंट की तरह संघर्ष करते हुए धीमी होती विकेट पर वोक्स को उनकी ही गेंद पर अपना कैच थमा बैठे| रोहित एक और शुरुआती जीवनदान और दो चौको के बाद असमतल उछाल की वजह से जूझते नज़र आये| इंग्लिश सलामी गेंदबाज़ सधी हुई गेंदबाज़ी कर रहे थे| कोहली अच्छी लय में दिखे पर बड़े लक्ष्य और मध्य क्रम की खास फॉर्म न होने को देखते हुए रोहित के साथ सतर्कता से बल्लेबाज़ी करते रहे| कोहली ने जल्द ही वर्ल्ड कप का अपना लगातार 5वां अर्धशतक बनाया| रोहित शर्मा ने भी धीरे-धीरे लय पकड़ी और तेजी से रन बनाने लगे| आर्चर और वोक्स की अच्छी गेंदबाज़ी के बाद बल्लेबाज़ों ने रशीद, वुड और स्टोक्स पर जल्दी से रन इकट्ठे किये| पर धीमी होती विकेट पर अपने विविधता से प्लंकेट भारतीय जोड़ी को लगातार परेशान करते रहे| इसका फल उन्हें कोहली की विकेट के तौर पर मिला| एक बेहद महत्वपूर्ण 144 रनो की साझेदारी समाप्त हुई और भारत को अभी लगभग 9 रन प्रति ओवर की गति से 194 रन और बनाने थे| रोहित शर्मा ने पंत के साथ एक तेज़ अर्धशतकीय साझेदारी की और भारत को मैच में बनाये रखा| इसी दौरान रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी सेंचुरी पूरी की|

India VS England, Rohit Sharma
रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में अपना तीसरा शानदार शतक पूरा किया
Source: Getty Images


वॉक्स ने अपने दूसरे स्पेल की पहली ही गेंद पर रोहित को ऑफ कटर गेंद से चलता किया| यह भारत के लिए बड़ा झटका था और किसी स्थापित बल्लेबाज़ के बिना ये लक्ष्य बेहद मुश्किल था| पंत और पंड्या ने कुछ तेज़ रन जोड़े पर वोक्स ने एक ज़बरदस्त कैच पकड़कर पंत को विदा किया| पंड्या की तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ी से भारत की उम्मीद अभी भी बंधी हुई थी, लेकिन भारत को एक बड़े ओवर की आवश्यकता थी, पर इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने कसी हुई गेंदबाज़ी बरकरार रखी और कुछ बॉउंड्रीज़ के बावजूद कोई महंगा ओवर नहीं फेंका| रन रेट के दबाव में पंड्या ने अपना विकेट खोया और भारत ने शायद मैच| भारत को आखरी 5 ओवरों में 71 रन चाहिए थे| पर धोनी और जाधव सरीखे बल्लेबाज़ के होते हुए ये नामुमकिन नहीं था| पिच अब बिलकुल धीमी हो गयी थी और इंग्लैंड के गेंदबाज़ बड़ी समझदारी से गति में परिवर्तन कर रहे थे| बल्लेबाज़ी मुश्किल थी और लक्ष्य बड़ाधोनी को पुल करते हुए अँगूठे में चोट लगी और इसके बाद दोनों बल्लेबाज़ों ने सिर्फ अपने विकेट बचाने का फैसला किया| इंग्लैंड ने अपने शानदार ऑल राऊंड प्रदर्शन से इस मैच को 31 रनों से जीत कर औपचारिकता पूरी की|

India VS England, MS Dhoni
अंतिम औपचारिकताएं


Source: Getty Images

Magazine