Tuesday, July 9, 2019

रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा

रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा 

विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा का 'रिकॉर्डतोड़' प्रदर्शन

World Cup 2019, Rohit Sharma, विश्व कप 2019, रोहित शर्मा
5 शतकधारी, रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा
Source: Getty Images






विश्व कप 2019, कमाल का विश्व कप है यह| खास कर भारतीय खेल के नज़रिए से तो लाजवाब| लाजवाब इसलिए क्योंकि विश्व कप 2019 की भारतीय टीम में है एक ऐसा सितारा जो आज आसमान की बुलंदियों पर चमक रहा है, और वो हैं हमारा अपना रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा| ROW में HIT करने की उनकी आदत की वजह से ही शायद उनका नाम रोहित है, शर्मा होने के बावजूद, ROW में HIT करने से वो शरमाते बिलकुल भी नहीं हैं| आइये जानते हैं हमारे हिटमैन रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा के बारे में|

World Cup 2019, Rohit Sharma, वर्ल्ड कप 2019, रोहित शर्मा
रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा
Source: Getty Images






रोहित शर्मा भारतीय बल्लेबाज़ी के लिए कितने महत्वपूर्ण है, ये उन्होंने विश्व कप 2019 में रनों का अम्बार लगाकर दिखाया है | वो पिछले 6 सालों से एक दिवसीय क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है | इस विश्व कप में वो भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ है और इसका कारण है उनका रिकॉर्डतोड़ फॉर्म। हालाँकि रोहित इससे पहले भी भारत को अपने बल्ले से योगदान देते रहे है, पर ध्यान देने वाली बात ये है की उन्होंने विराट कोहली के कोई शतक न बनाने के बावजूद भी भारत को इसकी कमी महसूस नहीं होने दी | रोहित के फैंस उनके अद्वितीय प्रतिभा को देखते हुए उनसे ऐसे बल्लेबाज़ी की बहुत समय से प्रतीक्षा कर रहे थे | उन्होंने इस तरह के प्रदर्शन के लिए चुना भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच को | आइये रोहित के विश्व कप 2019 के प्रदर्शन और 5वें शतक से साथ बनाये गए रिकार्ड पर नज़र डालते है :

world cup 2019, rohit sharma, विश्व कप 2019, रोहित शर्मा
रोहित शर्मा रिकार्ड्स नं०. 1 से नं०. 6 तक








विश्व कप 2019 में में रोहित शर्मा के रिकार्ड्स


1 (पहले बल्लेबाज़) -रोहित शर्मा विश्व के पहले बल्लेबाज़ है जिन्होंने एक विश्व कप में 5 शतक लगाए है, ये एक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा शतक का विश्व रिकॉर्ड है | इससे पहले ये रिकॉर्ड (4 शतक) संगकारा के नाम था, जो उन्होंने 2015 विश्व कप में बनाया था |

1 (पहले स्थान की बराबरी) - रोहित शर्मा ने एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा 4 मैन ऑफ़ द मैच जीतकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया | सचिन 3 मैन ऑफ़ द मैच (2003) जीतकर दूसरे नंबर पर है |

2 (रैंक नंबर 2) - रोहित एक दिवसीय रैंकिंग में अभी भी नंबर 2 पर बने हुए है और विराट कोहली से मात्र 6 पॉइंट्स की दूरी पर है जो की टूर्नामेंट की शुरुआत में 51 पॉइंट्स की थी |

3 (शतक) - रोहित ने विश्व कप में 3 शतक रनों का पीछा करते हुए लगाए | ये एक टूर्नामेंट में पीछा करते हुए शतक का विश्व रिकॉर्ड है | वो इंग्लैंड में भी लगातर 3 एक दिवसीय शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने | कुल मिलकर रोहित के इंग्लैंड में 7 शतक है, जो किसी भी विदेशी बल्लेबाज़ से 3 ज़्यादा है | उनसे आगे इंग्लैंड के ही जो रुट और मार्कस ट्रेस्कोथिक है, जिन्होंने 8 शतक लगाए हैं |

4 (शतक) - रोहित ने आई सी सी टूर्नामेंटो में रनों का पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा 4 शतक लगाए है | उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमी फाइनल में भी पीछा करते हुए शतक लगाया था |

6 (विश्व कप शतक) - रोहित ने सचिन के कुल मिलाकर 6 विश्व कप के शतक की भी बराबरी कर ली | रोहित 6 शतक बनाने वाले पहले ओपनर है | सचिन ने 1999 में एक शतक (140*) चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए बनाया था |

world cup 2019, rohit sharma, विश्व कप 2019, रोहित शर्मा
रोहित शर्मा रिकॉर्ड नं०. 7 से नं ०. 12 तक













7 (शतक)- रोहित आई सी सी टूर्नामेंटो में सचिन और गांगुली के साथ 7 शतक लगाकर बराबरी पर है |

8 (चौके) - रोहित केवल 8 चौकों से सचिन के एक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा चौके (75) लगाने के रिकॉर्ड से पीछे हैं |

11 (वें बल्लेबाज़) - रोहित विश्व के 11वें बल्लेबाज़ बने जिन्होंने 3 लगातार शतक बनाये है | भारत के तरफ से यह रिकॉर्ड सिर्फ कोहली के नाम पर था | विश्व कप में ये रिकॉर्ड बनाने वाले संगकारा के बाद रोहित सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ है | केवल संगकारा के पास 4 लगातार शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड है | संगकारा ने ये रिकॉर्ड विश्व कप 2015 में  बनाया था | 

23 (रन) - अगर रोहित विश्व कप में 23 रन और बनाते है तो विश्व कप में कुल मिलाकर 1000 रन बनाने वाले 21वें बल्लेबाज़ बन जाएंगे | वार्नर भी इस रिकॉर्ड से मात्र 17 रन दूर हैं | भारत की तरफ से ये रिकॉर्ड सचिन, गांगुली और कोहली के नाम पर है |

40 (रन) - रोहित एक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्रा 40 रन दूर है | एक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रनों (686) का रिकॉर्ड ग्रेग चैपल के नाम है, जो उन्होंने 1981 के वर्ल्ड सीरीज कप में बनाया था |

64 (साल) - रोहित ने 64 साल पुराने क्लाइड वॉलकॉट के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की | वॉलकॉट ने 1955 की टेस्ट श्रृंखला में 5 शतक लगाए थे |

World Cup 2019, Rohit Sharma, विश्व कप 2019, रोहित शर्मा
रोहित शर्मा रिकॉर्ड नं०. 13 से नं०. 17 तक

92.42 (औसत) - इस श्रृंखला में रोहित का औसत 92.42 का है, उनसे बेहतर औसत 96.20 केवल केन विलियमसन का है|

500 (रन) - रोहित एक विश्व कप में 500 रन बनाने वाले दसवें बल्लेबाज़ भी बने | सचिन ने ये कारनामा दो विश्व कप 1996 (523 रन) और 2003 (673 रन) में किया है | वो सचिन के अलावा ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय है |

600 (रन) - रोहित एक विश्व में 600 रन बनाने वाले केवल चौथे बल्लेबाज़ बने, इससे पहले सचिन 673 रन (2003), हेडेन 659 रन (2007) और शाकिब अल हसन 606 रन (2019) ने ये रिकॉर्ड बनाया है | वार्नर भी 600 रन बनाकर ऐसा करने वाले 5वें बल्लेबाज़ बने |

647 (रन) - रोहित ने विश्व कप के नॉकआउट स्टेज से पहले सबसे ज़्यादा रन बनाने का शाकिब अल हसन (606 रन) और सचिन (586 रन) का रिकॉर्ड भी तोड़ा |

1203 (रन) - रोहित इस साल सबसे ज़्यादा रन (1203) बनाने वाले बल्लेबाज़ है | उन्होंने इस साल भारत की तरफ से सबसे पहले 1000 रन भी पूरे किये है |




विश्व कप का नॉकआउट स्टेज 9 जुलाई से शुरू होगा, हम आशा करते है की हम रोहित के बल्ले से कई और रिकार्ड्स बनते हुए देखेंगे |

रोहित रिकॉर्डतोड़ शर्मा


Rohit Recordtod Sharma, Video About Rohit Sharma's records in WC 2019


इंग्लैंड से क्यों हारा भारत ?




लेखक: शेख इरशाद 'शाद'



























No comments:

Post a Comment

Magazine